- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri:...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Tara Tandi
26 April 2025 5:06 PM IST

x
Nighasan निघासन : थाना निघासन के गांव सहतेपुरवा मजरा लुधौरी निवासी एक 21 वर्षीय विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के घर वालों का कहना है कि विवाहिता के अभी तक बच्चे नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज की मांग भी जा रही थी। आरोप है कि पति ने अपने परिवार के साथ विवाहिता की पिटाई की और उसे पानी में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली निघासन के गांव कटहिया निवासी अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन आशा कुमारी की शादी 22 फरवरी 2023 को इसी कोतवाली के गांव सहतेपुरवा मजरा लुधौरी निवासी मुकेश पुत्र जगदीश के साथ की थी। अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन बहन की सास जगरानी, ससुर जगदीश, ननद लक्ष्मी देवी, देवर रोहित आए दिन उसकी बहन को अतिरिक्त दहेज में बाइक, चेन और समय समय पर मांगी जा रही नकदी की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर खाने पीने और कपड़े आदि की तकलीफ देते थे। मांग पूरी न होने के कारण पूर्व में भी सभी आरोपियों ने उसकी बहन का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी।
शादी के बाद से अभी तक बहन के कोई बच्चा नहीं हुआ। इस कारण उसे बांझ आदि कहकर भी प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात भी बहन के पति मुकेश ने अपने भाई रोहित कुमार, पिता जगदीश एवं माता जगरानी के साथ मिलकर उसकी बहन की पिटाई की। बाद में पेय पदार्थ में मिलाकर जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत अत्यधिक खराब होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसकी बहन की मौत हो गई।
मौत की खबर मिलने पर मायके के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देख उनमें चीख पुकार मच गई। भाई ने मृतका के पति समेत सभी पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि जिला अस्पताल में महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsLakhimpur Kheriसंदिग्ध परिस्थितियोंमहिला मौतsuspicious circumstanceswoman deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





