- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri:...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: बेकाबू कार ने दो लोगों को रौंदा, बाइक चालक की मौत
Tara Tandi
2 March 2025 4:01 PM IST

x
Belrayan बेलरायां । रेलवे स्टेशन मार्ग पर शनिवार की देर शाम एक बेकाबू कार ने कुशाही बाजार और तकियापुरवा मोड़ के बीच पहले बाइक, फिर राहगीर को रौंद दिया और तेज रफ्तार में कालेश्हर तिराहे की तरफ भाग निकला।
हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी निघासन भेजा, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है। बेलरायां चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा बेलरायां के मोहल्ला कुशाही बाजार निवासी उमाकांत श्रीवास्तव (47) शनिवार की शाम घर का सामान लेने अपनी बाइक से कुशाही बाजार गए थे। वापस आते समय करीब 08:30 बजे कुशाही बाजार की तरफ जा रही बेकाबू कार ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे उमाकांत बाइक समेत सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने कार की रफ्तार और तेज करते हुए कुशाही बाजार चौराहा के पास बाजार पुरवा निवासी जग्गू को जोरदार टक्कर मारते हुए कार समेत कालेश्हर तिराहे की तरफ लेकर भाग निकला।
हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर परिवार के लोग और बेलरायां चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उमाकांत को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दूसरे घायल जग्गू को सीएचसी निघासन भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।
मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली तिकुनिया पुलिस ने मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी की तहरीर पर अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बेलरायां चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए कार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
TagsLakhimpur Kheri बेकाबू कारदो लोगों रौंदाबाइक चालक मौतLakhimpur Kheri: Uncontrollable cartwo people crushedbike rider diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





