उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरा दो साल का मासूम

Admindelhi1
19 April 2025 10:34 AM IST
Lakhimpur Kheri: खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरा दो साल का मासूम
x
"परिवार में मचा कोहराम'

लखीमपुर खीरी: थाना मैगलगंज क्षेत्र के सेमरा घाट गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। खेलते समय बच्चा घर में रखी पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गांव निवासी हरजिंदर सिंह का बेटा वर्षदीप सिंह घर के अंदर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह शौचालय की ओर चला गया, जहां पानी से भरी एक बाल्टी रखी थी। दुर्भाग्यवश वह बाल्टी में सिर के बल गिर पड़ा और बाहर नहीं निकल पाया।

कुछ समय बाद जब परिजनों को वह नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू हुई। शौचालय में जाकर देखा गया तो वर्षदीप बाल्टी में अचेत अवस्था में मिला। तुरंत उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है। इंस्पेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Story