- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: सड़क...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: सड़क हादसे में दो दोस्तों की गई जान
Tara Tandi
16 Nov 2024 10:57 AM IST
x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी। थाना पढुआ क्षेत्र में शनिवार की तड़के बाइक सड़क पर खड़ी ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक चला रहे गांव प्रमोधापुर निवासी जवाहरलाल यादव (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अरुण कुमार तिवारी (32) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों सिंगाही से मेला देखकर अपने घर वापस जा रहे थे।
थाना पढुआ के गांव प्रमोधापुर निववासी जवाहरलाल यादव और अरुण कुमार तिवारी दोनों गहरे मित्र थे। शुक्रवार की शाम दोनों बाइक से सिंगाही में लगे रामलीला मेला को देखने गए थे। बताते हैं कि मेला देखकर दोनों वापस घर जा रहे थे। निघासन-ढखेरवा मार्ग पर कसावल के निकट गन्ना भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी थी। कोहरा होने के कारण सुबह करीब तीन बजे उनकी बाइक पीछे से ट्रॉली में टकरा गई।
हादसे में बाइक चला रहे जवाहर लाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अरुण को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
TagsLakhimpur Kheri सड़क हादसेदो दोस्तों गई जानLakhimpur Kheri road accidenttwo friends lost their livesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





