- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: बस...
Lakhimpur Kheri: बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग

लखीमपुर खीरी: देर रात पलिया बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि पास के एक चाय होटल को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग का विकराल रूप
हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ, जब निघासन रोड स्थित मेला मैदान में खड़ी बसों में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते दोनों बसें जलकर खाक हो गईं। बस अड्डे पर मौजूद चालकों और अन्य लोगों ने आसपास खड़ी अन्य बसों को मौके से हटाकर सुरक्षित किया।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने की वजह संदिग्ध
आग लगने की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। बस मालिकों ने शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई है, क्योंकि अगर शॉर्ट सर्किट से आग लगी होती, तो एक ही बस में लगती, दोनों बसों में एक साथ नहीं।
शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि दो बसें पूरी तरह जल गई हैं और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद बस मालिकों में दहशत का माहौल है।





