- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: बस...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू
Tara Tandi
26 Feb 2025 12:02 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी। शहर के पलिया बस स्टैंड पर खड़ी बसों में से दो बसों में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी वीभत्स थी कि लपटों ने पड़ोस के एक चाय होटल को भी अपनी चपेट में ले लिया। चालकों ने मौके पर आसपास खड़ी बसों को हटाकर अपनी बसें बचाई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आग से तीनों बसें पूरी तरह जल गईं।
हादसा रात करीब हुआ। मेला मैदान में निघासन रोड पर पलिया बस अड्डे पर कई बसें खड़ी थी। रात में करीब 11:30 बजे दो बसों में अचानक आग भड़क उठी। बस अड्डे पर मौजूद चालक और अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों बसें आग का गोला बन गई और धू-धूं कर जलने लगी। इससे बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। चालकों ने आसपास खड़ी अपनी बसों को मौके से हटाया।
आग बेकाबू देख लोगों ने सूचना सदर कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर शहर कोतवाल और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। घटना के बाद बस मालिकों में दहशत का माहौल है। लोगों किसी शरारती तत्व के आग लगाने की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि यदि शार्ट सर्किट से आग लगती तो एक बस में लगती। एक साथ दोनों बसों में आग लगना उनके गले के नीचे नहीं उतर रहा है। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि दो बसें जली हैं। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
TagsLakhimpur Kheri बस स्टैंडखड़ी दो बसोंलगी आगफायर बिग्रेडपाया काबूLakhimpur Kheri bus standtwo buses parkedcaught firefire brigadebrought it under controlजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





