उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: दो बाइक की टक्कर एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Tara Tandi
2 Jan 2025 11:07 AM IST
Lakhimpur Kheri: दो बाइक की टक्कर एक युवक की मौत, दूसरा घायल
x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खेरीथाना निघासन क्षेत्र में लुधौरी शुगर इंडस्ट्रीज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर बुधवार की देर रात हुआ। लुधौरी शुगर इंडस्ट्रीज के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में थाना संपूर्णानगर के गांव सिंगाही निवासी इकबाल (20) व उसका दूसरा साथी गांव का ही परमजीत घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर सीएचसी निघासन पहुंची, जहां डॉक्टरों ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की खबर मृतक के परिजनों को दी।
मौत की खबर मिलते ही उनमें कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया है। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया क मृतक के परिजनों से पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
Next Story