- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: तिलक...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: तिलक के जश्न में दर्दनाक हादसा, फायरिंग से मौत
Tara Tandi
11 May 2025 12:22 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव जोधपुर में तिलक चढ़ने से पहले होने वाले दूल्हे ने अवैध असलहे से खुशी में फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली समारोह में शामिल होने आए गांव के ही हरकरण सिंह को लग गई। घबराए आरोपी ने उन्हें कार से लेकर अस्पताल जा रहा था।
रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव अस्पताल में छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव जोधपुर निवासी रामविलास के बेटे विश्वनाथ का शनिवार की रात तिलकोत्सव था। तिलक की तैयारियां चल रहीं थी।
इसी बीच होने वाले दूल्हे विश्वनाथ ने किसी असलहे से खुशी में फायरिंग कर दी। बताते हैं कि बंदूक लोड करते समय चली गोली समारोह में शामिल होने आए गांव के ही हरिकरण सिंह (50) को जा घुसी। इससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। इससे घबराया विश्वनाथ घायल हरिकरण को अपनी कार से अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
वह अस्पताल में शव छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक के छोटे बेटे विकास सिंह ने बताया कि उसके पापा हरिकरण सिंह तिलक समारोह में गए थे। होने वाले दूल्हे विश्वनाथ ने उसके पापा को गोली मार दी है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिवार में मचा कोहराम शोक में डूबा गांव
तिलकोत्सव होने के कारण पूरे घर व पूरे गांव में खुशी का माहौल था। पल भर में पूरे गांव की खुशियां मातम में बदल गईं। हरिकरण की मौत की खबर जब उसके घर आई तो परिवार में चीख पुकार मच गई। तिलक के घर से लेकर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है। मृतक के बच्चे और परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर बिलख रहे हैं।
गोली लगने से हरिकरण की मौत हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली कैसे चली या रंजिश में मारी गई। इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
TagsLakhimpur Kheri तिलक जश्नदर्दनाक हादसाफायरिंग मौतLakhimpur Kheri Tilak celebrationtragic accidentfiring deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





