- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri:...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे को कुचला, मौत
Tara Tandi
26 Feb 2025 5:49 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : शारदा नदी के किनारे से अवैध खनन कर बालू ला रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुधवार की सुबह एक सात साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
गांव नगला निवासी राम जीवन का पुत्र निहाल (7) शिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए अन्य साथी बच्चों के साथ गांव के शिव मंदिर पर जा रहा था। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार आ रही अवैध बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे आनन- फानन में यह सोचकर सीएचसी पलिया ले आए कि शायद उसमें अभी प्राण बचे हों, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पलिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक कैफ आलम पुत्र आबिद के अलावा एजाज पुत्र फजल, असहाब, आसिफ और आबिद निवासी बड़ागांव अतरिया के कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
TagsLakhimpur Kheri ट्रैक्टर-ट्रॉलीबच्चे कुचलामौतLakhimpur Kheri Tractor-trolleychild crusheddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





