- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri:...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: ट्रैक्टर और साइकिल सवार की टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Tara Tandi
14 Feb 2025 5:25 PM IST

x
Amirnagar अमीरनगर : कस्बा अमीरनगर से अपने घर जा रहे साइकिल सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर सीएचसी मोहम्मदी पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव इंद्रानगर उमरिया निवासी मूलचंद(40) गुरुवार की रात करीब रात आठ बजे कस्बा अमीरनगर से अपने घर साइकिल से वापस आ रहा था। परसपुर-मथना मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार बिना लाइट के आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मोहम्मदी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल चंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री व पत्नी को छोड़ गया। शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत उमरिया के पूर्व प्रधान संदीप सिंह मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
TagsLakhimpur Kheri ट्रैक्टरसाइकिल सवार टक्करइलाज दौरान मौतLakhimpur Kheri tractorcyclist collideddied during treatmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





