- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: इंटर...
Lakhimpur Kheri: इंटर कॉलेज के पास सड़क पार करता दिखा बाघ, लोगों में दहशत

पलिया कलां: नगर की कोतवाली और बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के पास मंगलवार देर शाम सड़क पार करता बाघ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
पलिया कोतवाली प्रभारी मनबोध तिवारी ने आवश्यक सूचना जारी करते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र और बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के पास एक बाघ सड़क पार करता देखा गया है। उन्होंने वन विभाग को सूचित कर लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और पूरी सतर्कता बरतें।
इससे पहले, क्षेत्र के ग्राम बसंतापुर के एक फार्म में गन्ना छील रहे सेमरी पुरवा निवासी दिहाड़ी मजदूर आसाराम (40) पुत्र रामदयाल पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे पहले पलिया सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।





