- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: बाघ...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: बाघ ने मजदूर समेत दो युवकों पर किया हमला , दहशत में ग्रामीण
Tara Tandi
22 March 2025 2:48 PM IST

x
Singahi सिंगाही : थाना सिंगाही क्षेत्र में गन्ने की छिलाई कर रहे एक मजदूर समेत दो लोगों पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों में बाघ की दहशत व्याप्त हो गई है।
गांव चिरकुआ निवासी अजुर्न साथी मजदूरों के साथ गन्ने की छिलाई करने श्रीराम सिंह की बाग के पास गया था। मजदूर गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी बीच खेत में छिपे बैठे बाघ ने अर्जुन पर हमला कर दिया। इससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। किसी तरह से मजदूरों ने हिम्मत जुटाई और शोर शराबा किया। जिस पर बाघ उसे छोड़कर गन्ने के खेत में दुबक गया।
इसके बाद दोबारा गन्ने से खेत से निकले बाघ ने गुरमीत पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वन विभाग को सूचनी दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मझगई रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि बाघ के हमले में दो लोग घायल हुए हैं। टीम मौके पर है और निगरानी कर रही है।
TagsLakhimpur Kheri बाघमजदूर दो युवकों हमलादहशत ग्रामीणLakhimpur Kheri tigerlabourertwo youths attackpanic villagersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





