- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: गाड़ी...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: गाड़ी को लेकर तीन लोगों ने विवाद युवक पर घोपा चाकू
Tara Tandi
6 March 2025 5:47 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी: शहर की एक टीवीएस एजेंसी पर गाड़ी की सर्विस कराने आए तीन लोगों ने मामूली विवाद पर पार्ट्स मैनेजर से गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने का विरोध करने पर उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी सोनू अवस्थी ने बताया कि वह टीवीएस कंपनी में पार्ट्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 1 मार्च को थाना खीरी के गांव निजामपुर रामदास निवासी पप्पू की गाड़ी क्लेम होकर दी गई थी। बुधवार को पप्पू अपने साथी विराग तिवारी (निवासी रंगीलानगर) और रविंद्र सिंह के साथ सर्विस कराने के बहाने आया और गाली-गलौज करने लगा। उसने जब गाली देने से मना किया तो धारदार चाकू पेट में मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना से सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर आ गए। कंपनी के कर्मचारी घायल सोनू अवस्थी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने विराग तिवारी, पप्पू और रविंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsLakhimpur Kheri गाड़ी तीन लोगोंविवाद युवकघोंपा चाकूLakhimpur Kheri car with three peopledispute with a youthstabbed with knifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





