उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: पत्नी से हुआ विवाद पेड़ से लटका मिला शव , पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Tara Tandi
5 July 2024 12:07 PM GMT
Lakhimpur Kheri: पत्नी से हुआ विवाद पेड़ से लटका मिला शव , पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी । थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव नौरंगपुर अपने ससुराल में पत्नी के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शुक्रवार को शव पेड़ से लटका मिला है। परिवार वालों ने मृतक की पत्नी, भाई और भाभी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना ईसानगर के गांव बदालीपुर मजरा चंद्रासा खुर्द निवासी रामलाल ने बताया कि उनके पुत्र संजय राजपूत की शादी करीब तीन साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव नौरंगपुर निवासी रामलखन की पुत्री मर्रा के साथ हुई थी। पुत्रवधू का चाल चलन ठीक नहीं था। जिस वजह से वह अपने मायके में ही रहना चाहती थी। पुत्रवधू के कहने पर करीब पांच महीने से उनका पुत्र संजय राजपूत भी पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा।
शुक्रवार को उसके पुत्र की मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे नौरंगपुर गांव के बाहर पेड़ से लटका बरामद हुआ। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ने पुत्रवधू, उसके भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक दिन पूर्व पत्नी से हुआ था विवाद
मृतक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र और पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच अनबन रहती थी। साथ ही विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है।
Next Story