- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: ...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका
Tara Tandi
2 March 2025 6:54 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी । थाना भीरा क्षेत्र में पड़ोसी के घर पर हो रहे तिलक समारोह को देखने गए 14 वर्षीय किशोर का शव रविवार सुबह खेत में बने मचान से लटका मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों का दावा है कि किशोर के शरीर पर चोटों के निशान हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को मचान से लटका दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम पंचायत रड़ा देवरिया के मजरा नई बस्ती निवासी केतुका देवी ने बताया कि शनिवार को उनके पति अशोक कुमार अपनी ससुराल गांव पकरिया सलिहा में काम करने गए थे। घर पर वह अपने 14 साल के बेटे सोहिल और दो छोटी बेटियों के साथ थीं। शाम को पड़ोस के सधारी के घर तिलक समारोह चल रहा था, जहां डीजे भी बज रहा था। सोहिल समारोह देखने चला गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने रातभर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह सूचना मिली कि सोहिल का शव गांव के ही इतवारी के खेत में बने मचान से लटका हुआ है। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
परिजनों का कहना है कि सोहिल के पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पहले उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर शव को मचान से लटका दिया गया। शव मचान में बंधी चारपाई पर घुटनों के बल बैठी मुद्रा में था, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पड़रिया तुला पुलिस सहायता केंद्र के एसआई उमराव सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भीरा थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग
ग्राम पंचायत रड़ा देवरिया के मजरा नई बस्ती निवासी सोहिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। पिता अशोक कुमार और मां केतुका देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बिलखते माता-पिता सिर्फ यही कह रहे हैं कि उनके बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसे मौत के घाट उतार दिया गया। आसपास के लोग और महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन परिवार का गम कम नहीं हो पा रहा।
TagsLakhimpur Kheri किशोरसंदिग्ध परिस्थितियों मौतहत्या आशंकाLakhimpur Kheri teenager dies under suspicious circumstancesmurder suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





