- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri:...
Lakhimpur Kheri: ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

लखीमपुर खीरी: शहर के हीरालाल धर्मशाला रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर मंगलवार को एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी।
राहगीरों ने देखा शव, मची अफरा-तफरी: मंगलवार सुबह कुछ लोग रेलवे क्रॉसिंग पार करने के लिए ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तभी उनकी नजर महिला के शव पर पड़ी। शव देखते ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदार भी मौके पर जुट गए।
पुलिस जांच में जुटी, शव की पहचान नहीं: घटना की सूचना पर शहर कोतवाल अंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र लगभग 40 साल के आसपास आंकी जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। कोतवाल अंबर सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है, जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।





