उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: सदर कोतवाली पुलिस ने दूल्हे के भाई की हत्या के आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की

Admindelhi1
12 March 2025 9:58 AM IST
Lakhimpur Kheri: सदर कोतवाली पुलिस ने दूल्हे के भाई की हत्या के आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की
x
"पूछताछ के बाद जेल भेजा गया"

लखीमपुर खीरी: शहर के गोला रोड स्थित हरिकरन मैरिज लॉन में हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंशू मिश्रा को सदर कोतवाली पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसका मेडिकल कराया गया और फिर उसे जिला जेल भेज दिया गया।

घटना सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव चंदीभानपुर निवासी कृष्णकांत के पुत्र आशीष वर्मा (24) की हत्या से जुड़ी है। आशीष के बड़े भाई जीतेंद्र की शादी थी, और विवाह समारोह गोला रोड स्थित हरिकरन मैरिज लॉन में चल रहा था। फेरे शुरू होने से पहले ही दूल्हे के भाई आशीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मृतक के पिता ने पहले दुल्हन के चचेरे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस जांच में ये नाम गलत पाए गए। इसके बाद पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और एक्टिव मोबाइल सिम की सीडीआर की जांच कर कई लोगों से पूछताछ की। जांच में अंशू मिश्रा का नाम सामने आया। पुलिस की दबिश बढ़ने पर अंशू मिश्रा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Next Story