- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri:...
Lakhimpur Kheri: पहलगाम हमले के बाद भड़काऊ पोस्ट, पुलिस ने लिया एक्शन

लखीमपुर खीरी: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मितौली कस्बे के एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने भाजपा सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।
थाना मितौली क्षेत्र निवासी रजनीश श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने रजनीश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 353 और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक शिवा जी दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है और इस तरह की आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





