- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: निजी...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: निजी बस ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत
Tara Tandi
15 Feb 2025 12:57 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर तेज रफ्तार निजी बस ने शनिवार की सुबह गांव खैइया के निकट बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
थाना फूलबेहड़ के गांव लठिया निवासी अवधेश कुमार (45) अपनी पत्नी मीना देवी (43), परिवार की गीता देवी (55) को बैठकर बाइक से लखीमपुर एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बाइक पर अवधेश का पुत्र रोहित (12) भी सवार था। सभी गांव खैइया के पास पहुंचे थे। इसी बीच सामने से यात्रियों को लेकर आ रही निजी यात्री मिनी बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में तीनों की मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद चालक तेज रफ्तार से बस समेत भाग निकला। दुर्घटना के बाद तमाम लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर थाना फूलबेहड़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि बस की तलाश की जा रही है।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में मचा कोहराम
गांव खैइया के पास बस की टक्कर से एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो उनमें चीख पुकार मच गई। जिसने हादसा सुना वहीं परिवार वालों के साथ ही मौके की तरफ दौड़ पड़ा। दंपति समेत तीन की मौत से गांव लठिया में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
TagsLakhimpur Kheri निजी बसबाइक मारी टक्कर3 मौतLakhimpur Kheri private busbike collided3 diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





