उत्तर प्रदेश

Lakhimpur-Kheri: विवाद में तमंचा लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार

Tara Tandi
23 Feb 2025 3:01 PM IST
Lakhimpur-Kheri: विवाद में तमंचा लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार
x
Lakhimpur-Kheri लखीमपुर-खीरी : तीन दिन पहले थाना व कस्बा खीरी टाउन में दो दुकानदारों के बीच कपड़े टांगने को लेकर हुए विवाद में तमंचा लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी शहर के मोहल्ला महाराजानगर का निवासी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान किया है।
तीन दिन पहले खीरी टाउन कस्बे की सर्राफा वाली गली में दो कपड़ा व्यवसाइयों के बीच कपड़े टांगने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे। इसी बीच मौके पर पहुंचे एक पक्ष के युवक का तमंचा लहराने का किसी ने वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों दुकानदारों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में चालान भेजा था।
चौकी कस्बा खीरी इंचार्ज साधना यादव ने बताया कि पुलिस ने वीडियो में तमंचा लहराते दिख रहे युवक की पहचान कराई तो उसकी पहचान सदर कोतवाली के मोहल्ला महाराजनगर निवासी गुलफाम के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।
Next Story