- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखीमपुर खीरी: गोला सीट...
उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी: गोला सीट पर भाजपा उम्मीदवार को जनता विजयी बना रही : केशव प्रसाद मौर्य
Admin4
6 Nov 2022 11:07 AM GMT

x
लखनऊ। लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव के बाद रविवार को मतगणना चल रही है। मतों की गिनती में लगातार भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि लगातार आगे चल रहे हैं। इस पर जीत की औपचारिकता से पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है।
उप मुख्यमंत्री ने अपने आफिशियल ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट करते हुए कहा कि गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि को यहां की जनता जनार्दन भारी अंतर से विजयी बना रही है। गोला में एक बार फिर कमल खिलेगा और साइकिल पंचर होगी। सपा का गुंडागर्दी का अंत समय है। भाजपा का सुशासन, विकास को जनता का आशीर्वाद है।
उल्लेखनीय है कि गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए बीती तीन नवम्बर को मतदान हुआ था। रविवार को मतों की गिनती चल रही है। मतों की प्रत्येक राउंड की मतगणना में लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अमन गिरि आगे चल रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार विनय तिवारी भारी अंतर से पीछे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार के जीत की औपचारिकता से पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर ट्वीट करते हुए एक बार फिर हमला बोला है।

Admin4
Next Story