उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: ग्राम सुखचैनापुर में खेत में बाघ दिखने से दहशत का माहौल

Admindelhi1
3 March 2025 1:23 PM IST
Lakhimpur Kheri: ग्राम सुखचैनापुर में खेत में बाघ दिखने से दहशत का माहौल
x
"वन विभाग ने की पुष्टि"

मैलानी: मैलानी रेंज के बफर जोन में गाड़ी घाट के पास स्थित गदनिया बीट के ग्राम सुखचैनापुर में बाघ देखे जाने से खेत में काम कर रहे किसान दहशत में आ गए और वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने पगचिह्नों के आधार पर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है।

लाही काटते समय गन्ने के खेत से निकला बाघ: ग्राम पंचायत सुआबोझ के सुखचैनापुर गांव निवासी किसान हरिचंद अपने खेत में लाही काट रहे थे, तभी सतेंद्र के गन्ने के खेत से अचानक बाघ निकल पड़ा। इसे देखते ही खेत में काम कर रहे सभी किसान घबराकर वहां से भाग गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच: सूचना मिलते ही वन दरोगा कामता वर्मा, फॉरेस्ट गार्ड ब्रजेश कुमार शुक्ला और अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पगचिह्नों का निरीक्षण किया और बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की। इसके बाद गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।

बाद में मैलानी रेंजर साजिद हसन भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम को इलाके की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। वन विभाग को आशंका है कि बाघ अभी भी गन्ने के खेत में छिपा हुआ हो सकता है।

Next Story