- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: 3.51...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: 3.51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
Tara Tandi
28 Feb 2025 5:39 PM IST

x
lakhimpur kheri लखीमपुर खीरी। एसएसबी बटालियन शारदापुरी के जवानों ने बाइक की सीट के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही 3.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। थाना संपूर्णानगर पुलिस ने एसएसबी के एएसआई कती तहरीर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज आरोपी का चालान भेजा है।
49 वीं बटालियन शारदापुरी की डी कंपनी के एएसआई निरपेन डेका ने बताया कि वह शारदापुर चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी एक युवक बाइक से टाटरगंज की तरफ से पीलीभीत के थाना हजारा के गांव टाटरगंज उर्फ सिंघाड़ा गांव निवासी महेश शर्मा को जवानों ने रोककर राजपत्रित अधिकारी गगन प्रीत सिंह और चौकी इंचार्ज खजुरिया अनिल सिंह के सामने तलाशी ली गई तो उसके पास बाइक की सीट के नीचे काली पन्नी में छिपाकर रखी गई 3.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। एसएसबी जवानों ने बाइक समेत आरोपी को थाना संपूर्णानगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान भेजा है। उसकी बाइक सीज की है।
TagsLakhimpur Kheri 3.51 ग्राम ब्राउन शुगरएक गिरफ्तारLakhimpur Kheri 3.51 grams of brown sugarone arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





