उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: दुष्कर्म और हत्या मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

Admindelhi1
5 Feb 2025 5:27 AM GMT
Lakhimpur Kheri: दुष्कर्म और हत्या मामले में मां-बेटा गिरफ्तार
x
"10 आरोपी जेल में"

लखीमपुर खीरी: थाना पढ़ुवा क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के दुष्कर्म और हत्या के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

26 जनवरी को गांव के ही आसिफ उर्फ छोटू ने किशोरी को बहला-फुसलाकर देहरादून ले गया था। अगले ही दिन उसने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को कोड़िया के जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया था।

अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ छोटू समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेजा जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

मां-बेटे की गिरफ्तारी

एसओ निराला तिवारी ने बताया कि पुलिस ने गांव के ही सफीक और उसकी मां मजलूमा को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में अब तक महिलाओं समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

Next Story