- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: लापता...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: लापता किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Tara Tandi
19 March 2025 2:45 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में जमीन पर पड़ा हुआ मिला। उसकी गर्दन में दुपट्टा कसा हुआ था। जिसका एक सिरा बबूल की पतली टहनी से बंधा था। इससे उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
थाना निघासन क्षेत्र की एक किशोरी तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार की सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ गए थे। इसी बीच उनकी नजर झांड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। जब वह पास में पहुंचे तो किशोरी का शव देख उनमें हड़कंप मच गया। सूचना पर परिवार के लोग तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा था। जिसका एक सिरा बबूल के पेड़ की एक पचली डाल से बंधा हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस छानबीन कर रही है।
TagsLakhimpur Kheri लापता किशोरीसंदिग्ध हालत मौतदुष्कर्म हत्या आशंकाLakhimpur Kheri missing teenagerdied under suspicious circumstancesrape murder suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





