उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर बैठक हुई

Admindelhi1
12 March 2025 9:54 AM IST
Lakhimpur Kheri: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर बैठक हुई
x
"इस दौरान सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया गया"

लखीमपुर खीरी: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने एक बैठक आयोजित कर सीमा सुरक्षा, तस्करी की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आपसी चर्चा की। इस दौरान सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया गया।

मंगलवार को संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 200 पर एसएसबी की 49वीं वाहिनी पीलीभीत की सीमा चौकी बसही के जवानों और नेपाल एपीएफ के जवानों के बीच यह बैठक हुई। इसमें बसही एसएसबी चौकी प्रभारी सहायक महावीर सिंह और नेपाल एपीएफ के निरीक्षक महेंद्र कुमार बाम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान दोनों देशों के जवानों ने सीमा पर हो रही तस्करी की घटनाओं और बढ़ते विवादों को ध्यान में रखते हुए उनकी रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। इसके साथ ही, सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

दोनों देशों के सुरक्षा बल समय-समय पर संयुक्त बैठकें आयोजित कर आपसी समन्वय बनाए रखते हैं, जिससे सीमा पर शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे। बैठक में एसएसबी के मुख्य आरक्षी उमेद सिंह, सतनाम, महिला आरक्षी दीपा सिंह और सृष्टि चौधरी के अलावा नेपाल एपीएफ की ओर से एसआई हरि गिरी, लक्ष्मी शाह और निर्मला जोशी भी शामिल रहीं।

Next Story