उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: चिरकुआ में भीषण आग लगने से दो भाइयों के घर जलकर राख

Admindelhi1
12 March 2025 9:11 AM IST
Lakhimpur Kheri: चिरकुआ में भीषण आग लगने से दो भाइयों के घर जलकर राख
x
"आग लगने की असली वजह का अब तक पता नहीं चल सका"

लखीमपुर खेरी: थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव चिरकुआ में भीषण आग लगने से दो सगे भाइयों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस आगजनी में घर में रखा नगदी सहित सारा सामान खाक हो गया, जिससे अग्निपीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। आग लगने की असली वजह का अब तक पता नहीं चल सका है।

गांव चिरकुआ निवासी बाबूराम और उनके भाई लालाराम का घर पास-पास था। घटना के समय दोनों भाई खेतों में काम करने गए थे, जबकि घर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। अचानक उनके घर में आग भड़क उठी, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस समय तेज हवा नहीं चल रही थी, जिससे आग और ज्यादा नहीं फैल सकी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस अग्निकांड में घर का सारा सामान, जिसमें दाल, चावल, आटा, कपड़े आदि शामिल थे, जलकर नष्ट हो गया। बाबूराम ने होली के त्योहार के लिए बच्चों के कपड़े खरीदने को तीन हजार रुपये संभालकर रखे थे, जो इस आग में जल गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।

Next Story