- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: वन...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: वन विभाग के कर्मी और रेंजर किसान की शिकायत के बाद गिरफ्तार
Admindelhi1
29 Nov 2025 1:23 PM IST

x
लखीमपुर खीरी: निघासन रेंज में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक किसान की शिकायत पर रेंजर गजेंद्र सिंह और वन दारोगा राजेंद्र वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आरोप है कि पेड़ कटवाने की अनुमति के नाम पर किसान से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी।
किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला उत्तर खीरी वन प्रभाग के निघासन रेंज का है। विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी शुरू हो गई है।
Tagsलखीमपुर खीरीवन विभागकर्मीरेंजर किसानशिकायतगिरफ्तारLakhimpur KheriForest Departmentemployeerangerfarmercomplaintarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





