उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: हर्रेया के पास हाईवे पर चलती कार में लगी आग

Admindelhi1
17 Feb 2025 11:35 AM IST
Lakhimpur Kheri: हर्रेया के पास हाईवे पर चलती कार में लगी आग
x
"चालक ने कूदकर बचाई जान"

लखीमपुर खीरी: पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर गांव हर्रेया के पास एक पेट्रोल पंप के निकट चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने गाड़ी सड़क किनारे रोकी और कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के चलते हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

शार्ट सर्किट से लगी आग

थाना फरधान क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अनुज राज ने छह महीने पहले एक पुरानी कार खरीदी थी। रविवार की सुबह वह गोला गए थे और लौटते समय पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर गोला-लखीमपुर के बीच हर्रेया गांव के पास उनकी कार में अचानक आग लग गई।

आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी और तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद हाईवे पर मौजूद राहगीर और अन्य वाहन चालक दहशत में आ गए।

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

सौभाग्य से कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हाईवे पर जलती कार देखकर राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग लगने का कारण कार में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Next Story