- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: पराली...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: पराली जलाने से लगी आग, 13 बीघा गन्ने की फसल राख
Tara Tandi
12 Jun 2025 5:40 PM IST

x
Bhanpur भानपुर । गांव महेशपुर में पराली जलाते समय भड़की आग ने पड़ोस के किसान की गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी 13 बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित तिसान ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।
गांव पड़रिया तिलकापुर निवासी राजेंद्र प्रसाद राठौर का गांव महेशापुर के पास खेत है, जिसमें करीब 13 बीघा गन्ने की फसल खड़ी हुई थी। उसके पास में गांव घुरहा निवासी घुरहा निवासी प्रताप का खेत है, जिसमें पराली पड़ी हुई थी। किसान का आरोप है कि पड़ोसी किसान प्रताप ने अपने ख्रेत में पड़ी पराली जलाई थी। इससे आग भड़क उठी। आग से उसका करीब 13 बीघा गन्ना पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। किसान का कहना है कि उसका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसओ सुनील कुमार मलिक ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर दी गई होगी तो हल्का दरोगा जांच कर रहे होंगे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
TagsLakhimpur Kheri पराली जलानेलगी आग13 बीघा गन्नेफसल राखLakhimpur Kheri: Burning of stubblefire broke out13 bighas of sugarcane crop turned to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





