- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: पुरवा...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: पुरवा में गन्ना काटने के विवाद में मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tara Tandi
9 Feb 2025 7:45 PM IST

x
Dhaurahra धौरहरा । धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के लहसोरिया पुरवा में जबरन गन्ना काटने से मना करने पर आरोपियों ने किसान की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के लहसोरिया पुरवा मजरा सुजईकुंड़ा गांव निवासी श्याममूर्ति पुत्र राधे श्याम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके एक बीघा खेत में आरोपियों ने जबरन गन्ना बो दिया था। पैमाइश के बाद फैसला हुआ कि यह गन्ना खेत मालिक काटेगा। पर शनिवार को आरोपी उत्तम, सुनील, मनीराम पुत्र गण तार किशोर व तार किशोर पुत्र मुन्नू जबरन गन्ना काटने लगे जब मना किया तो तीनों आरोपियों ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
TagsLakhimpur Kheri पुरवागन्ना काटनेविवाद मारपीटतीन खिलाफ रिपोर्ट दर्जLakhimpur Kheri Purvasugarcane cuttingdispute and fightreport filed against threeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





