उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत हुई

Admindelhi1
1 March 2025 10:00 AM IST
Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत हुई
x
"हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार"

पलियाकलां: भीरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मटहिया निवासी एक वृद्ध महिला की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया।

घटना पलिया-भीरा मार्ग पर हुई, जहां 65 वर्षीय लज्जावती, पत्नी राम औतार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की उन्नीसवीं किस्त निकालने के लिए भीरा बैंक जा रही थीं। जैसे ही वह गांव से निकलकर सड़क पार कर रही थीं, तभी भीरा-पलिया राष्ट्रीय मार्ग से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत बिजुआ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए ओयल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

Next Story