उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: गन्ना काटने पर किसान से मारपीट पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Admindelhi1
10 Feb 2025 12:39 PM IST
Lakhimpur Kheri: गन्ना काटने पर किसान से मारपीट पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज
x
"आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज"

धौरहरा: कोतवाली क्षेत्र के लहसोरिया पुरवा में जबरन गन्ना काटने से रोकने पर तीन लोगों ने किसान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जबरन गन्ना काटने पर विवाद: गांव सुजईकुंड़ा के मजरा लहसोरिया पुरवा निवासी श्याममूर्ति पुत्र राधे श्याम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके एक बीघा खेत में आरोपियों ने जबरन गन्ना बो दिया था। भूमि पैमाइश के बाद तय हुआ कि गन्ना खेत मालिक ही काटेगा।

शनिवार को आरोपी उत्तम, सुनील और मनीराम (पुत्रगण तार किशोर) व तार किशोर (पुत्र मुन्नू) जबरन गन्ना काटने लगे। जब श्याममूर्ति ने विरोध किया तो तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर: पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story