उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: 12 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया

Admindelhi1
15 March 2025 1:00 PM IST
Lakhimpur Kheri: 12 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया
x
"पड़ोसी ने बहाने से घर ले जाकर की हैवानियत"

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के शारदानगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी युवक बहाने अपने घर ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों ने निजी चिकित्सक से इलाज करवाया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकाने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शारदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम को 12 वर्षीय किशोरी घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसका पड़ोसी युवक बहाने उसे अपने घर ले गया। घर में ले जाकर कर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग दर्द से बदहवाश होकर बेहोश हो गई। निजी अंग से खून निकलने पर आरोपी देख कर डर गया और घर से भाग गया।

निजी चिकित्सक से कराया इलाज: किशोरी जब होश में आई तो रोती हुई अपने घर पहुंची। उसने मां को अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। उसकी हालत देख कर परिजन घबरा गए। परिजन किशोरी को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे और इलाज कराया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय लड़की को टॉफी देने का लालच देकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। आरोपी आकाश कुमार उर्फ अनूप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story