- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: कार...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत ; एक घायल
Tara Tandi
17 March 2025 4:56 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : थाना सिंगाही क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गांव रमुवापुर में सामने से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
दवा लेकर लौट रहे थे घर, सामने से आई तेज रफ्तार कार
थाना सिंगाही के गांव रमुवापुर निवासी श्रीकृष्ण की 13 वर्षीय पुत्री सुनीता की तबीयत खराब थी। सोमवार को सुमेर, सुनीता को बाइक से दवा दिलाने सिंगाही ले गया था। बाइक पर उसकी मां कैलाशा देवी भी साथ थीं। तीनों दवा लेकर घर लौट रहे थे।
गांव में पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को देखकर सुमेर ने बाइक सड़क किनारे रोक दी और कार निकलने का इंतजार करने लगा। इसी बीच अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमेर गंभीर रूप से घायल हो गया।
कार छोड़कर भागा चालक, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी निघासन भेजा। डॉक्टरों ने सुनीता और कैलाशा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुमेर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, कार जब्त
मां-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है। एसआई केसी तिवारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार और बाइक को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
TagsLakhimpur Kheri कार बाइकमारी टक्करदो मौतएक घायलLakhimpur Kheri car bike collisiontwo deadone injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





