उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: दबंगों ने शादी समारोह में पुलिस पर हमला किया

Admindelhi1
6 May 2025 4:36 PM IST
Lakhimpur Kheri: दबंगों ने शादी समारोह में पुलिस पर हमला किया
x
"सिपाही गंभीर रूप से घायल"

लखीमपुर खीरी: भीरा कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान विवाद शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर दबंगों ने हमला कर दिया। पथराव और मारपीट में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सोमवार देर रात की है। कस्बे के औजला रिसोर्ट में द्वाराचार के समय बाराती नोट उड़ा रहे थे। इसी बीच कुछ लोग नोट उठाने लगे, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सिपाही प्रदीप चीमा अपने साथी सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने लगे। तभी नशे में धुत कुछ दबंगों ने दोनों सिपाहियों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सिपाही प्रदीप चीमा के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। हमलावरों ने पथराव भी किया, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

बाराती और घराती जान बचाने के लिए रिसोर्ट के कमरों में छिप गए। घटना की सूचना मिलते ही एसओ भीरा सुनील मलिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों घायल सिपाहियों को इलाज के लिए वन बीट अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रदीप चीमा को भर्ती कर लिया गया।

एफआईआर दर्ज, हमलावरों की तलाश जारी: एसओ सुनील मलिक ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सिपाही पर हमला बेहद गंभीर मामला है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Next Story