उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: जीजा ने दो सालियों से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Tara Tandi
10 April 2025 4:41 PM IST
Lakhimpur Kheri: जीजा ने दो सालियों से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : थाना शारदा नगर में एक युवक रात में बाइक से अपनी ससुराल पहुंचा और चोरी-चुपके कमरे में घुसकर छोटी बहन के साथ सो रही बड़ी साली को दबोचकर छेड़छाड़ करने लगा। बड़ी बहन के विरोध करने पर छोटी बहन की आंख खुल गई। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना शारदा नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह और उसकी बड़ी बहन अपने बेटे के साथ घर के अंदर रात में सो रहा थी। इसी बीच बहनोई अमित कुमार बाइक से आया। उसने बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी और कमरे के बाहर लगी टटिया हटाकर कमरे में घुस आया।
बड़ी बहन से छेड़खानी करने लगा। बहन के चीखने पर वह जाग गई और नाराजगी जतायी तो बहनोई उससे भी छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर दो तीन थप्पड़ मार दिए। शोर शराबा सुनकर मां व भाई मौके पर आये तब मेरा बहनोई गालियां देते हुए व जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने छोटी बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Next Story