उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: बेलरायां में बाढ़ के पानी में बहे युवक का शव बरामद

Tara Tandi
15 Sept 2024 4:54 PM IST
Lakhimpur Kheri: बेलरायां में बाढ़ के पानी में बहे युवक का शव बरामद
x
Lakhimpur Kheri बेलरायां । कोतवाली तिकुनियां की ग्राम पंचायत खमरिया कोयलार निवासी हसीब रजा (19) शनिवार की सुबह पशुओं के लिए चारा लेने अपने खेत को गया था।
वह चारा लेकर वापस आते समय गांव के निकट बनी रपटा पुलिया को पार करते समय तेज धार में बह गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और तैराकों की मदद से उसकी पानी में काफी तलाश कराई, लेकिन शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। रविवार को सुबह आठ बजे पुलिया से 200 मीटर दूरी पर हसीब का शव गन्ना के खेत में फंसा बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Next Story