- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: नहर...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: नहर पुलिया में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
Tara Tandi
13 Feb 2025 2:01 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : थाना मितौली क्षेत्र में कस्ता सीतापुर मार्ग से पचदेवरा जाने वाले मार्ग पर नहर पुलिया में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
कस्ता-सीतापुर मार्ग से लिंक पचदेवरा मार्ग पर नहर पुलिया है। गुरुवार की सुबह कुछ लोग पुलिया की तरफ गए थे। इस दौरान उनकी नजर पानी में एकत्र कूड़े करकट के बीच एक युवक के शव पर पड़ी। यह देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। शव की उम्र करीब 38 साल है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है और हत्यारों ने शव को नहर में फेंक दिया।
मृतक जींस की पेंट और फुल स्वेटर पहने हुए है। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शव की पहचान कराने की कोशिश के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।
TagsLakhimpur Kheri नहर पुलिया युवकशव बरामदहत्या आशंकाLakhimpur Kheri Canal Pulia youthdead body recoveredmurder suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





