उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: संदिग्ध हालत में मिला 11 वर्षीय बच्चे का शव

Admindelhi1
3 May 2025 11:12 AM IST
Lakhimpur Kheri: संदिग्ध हालत में मिला 11 वर्षीय बच्चे का शव
x
"परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया"

लखीमपुर खीरी: पसगवां थाना क्षेत्र के कोटा मुगल गांव में शुक्रवार को एक 11 वर्षीय बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी इसाकत के बेटे कैश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, बच्चे का शव पूर्व स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में बैठी अवस्था में मिला, जबकि उसके गले में फंदा पड़ा था। यह दृश्य परिजनों के लिए बेहद चौंकाने वाला था। उनका कहना है कि "कोई बैठकर फंदा कैसे लगा सकता है?" इस आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पसगवां के एसएचओ रविन्द्र सोनकर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के असल कारण का पता चल सके।

Next Story