- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: युवती...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, चार पर FIR
Tara Tandi
15 March 2025 4:48 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : थाना हैदराबाद क्षेत्र में मंदिर की साफ सफाई कर शुक्रवार को वापस आ रही युवती को बाइक सवार चार युवकों ने पीछा कर दबोच लिया। उसके कपड़े फाड़ दिया और दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
थाना हैदराबाद निवासी 20 वर्षीय युवती गांव के ही मंदिर पर साफ सफाई करने गई थी। युवती ने बताया कि साफ सफाई कर दोपहर करीब 12:30 बजे वह वापस घर आ रही थी। इसी बीच गांव का गंगाराम कुमार बाइक से आ गया। उसकी बाइक पर अनमोल, शरद और माधव राम भी सवार थे। आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे वह डर गई और पीछे की तरफ मुड़कर भागने लगी।
इस पर गंगाराम ने बाइक से उसका पीछा किया। चारों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और गेहूं के खेत में खींच ले गए। सभी ने मिलकर उसके कपडे़ फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर शराबा कर किसी तरह से बचकर वह घर पहुंची। पीछे से आरोपी भी आ गए और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों की जोर जबरदस्ती के कारण उसे काफी चोटे भी आई है। पीड़ित युवती ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
TagsLakhimpur Kheri युवतीसामूहिक दुष्कर्म कोशिशचार FIRLakhimpur Kheri girlgang rape attemptfour FIRsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





