- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: दवा...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: दवा लेने जा रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Admindelhi1
24 April 2025 10:33 AM IST

x
"मौके पर दर्दनाक मौत"
लखीमपुर खीरी: मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दवा लेने जा रही एक बुजुर्ग महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव खमरिया कलां निवासी बदलू ने बताया कि उनकी 64 वर्षीय पत्नी भनता मंगलवार को दवा लेने के लिए ईसानगर जा रही थीं। रास्ते में खमरिया कलां मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव देख कर रोने-बिलखने लगे।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन और चालक की तलाश जारी है।
Tagsलखीमपुर खीरीदवाबुजुर्ग महिलाअज्ञात वाहनमारीटक्करमौकेदर्दनाक मौतLakhimpur Kherimedicineelderly womanunknown vehiclehitcollisionspotpainful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





