उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: नहाने गया युवक नदी में समाया, रेस्क्यू टीम ने शुरू की खोज

Admindelhi1
11 Jun 2025 11:30 AM IST
Lakhimpur Kheri: नहाने गया युवक नदी में समाया, रेस्क्यू टीम ने शुरू की खोज
x

धौरहरा: लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को घाघरा नदी में नहाने गया एक 18 वर्षीय युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

पकरिया गांव निवासी आयुष मौर्या पुत्र हरिनाम मौर्या अपने मित्र आदर्श और अन्य चार दोस्तों के साथ मंगलवार सुबह सेमरिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर गया था। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद लौटते समय तेज गर्मी के कारण सभी युवक नारीबेहड़ गांव के पास घाघरा नदी में नहाने चले गए।

नहाते समय आयुष अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देखकर उसके दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद गांव के लोग और परिवार के सदस्य रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई, लेकिन युवक का शाम तक कोई पता नहीं चल पाया।

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं और युवक की तलाश जारी है।

Next Story