उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: मोहल्ले में युवक द्वारा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया

Admindelhi1
6 March 2025 12:53 PM IST
Lakhimpur Kheri: मोहल्ले में युवक द्वारा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया
x
"आरोपी ने मुंह बंद रखने के लिए दिए 500 रुपये"

लखीमपुर खीरी: शहर के देवकली रोड स्थित एक मोहल्ले में युवक द्वारा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसे सब्जी काटने के बहाने घर बुलाया और जबरन पकड़कर अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर महिला को 500 रुपये देकर चुप रहने को कहा और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देगा।

पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित महिला ने बताया कि घटना 1 मार्च की है। मोहल्ले के ही रोहित गुप्ता ने उसे अपने घर पर सब्जी काटने के लिए बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी ने उसे दबोच लिया और जबरन छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने 500 रुपये दिए और किसी को कुछ न बताने की धमकी दी।

डरी-सहमी महिला किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंची और अपने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद वह मंगलवार को सदर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Next Story