उत्तर प्रदेश

Lakhimpur: सोशल मीडिया पर बनी पहचान, शारदानगर में दुष्कर्म

Admindelhi1
26 Jun 2025 1:32 PM IST
Lakhimpur: सोशल मीडिया पर बनी पहचान, शारदानगर में दुष्कर्म
x

लखीमपुर खीरी: शारदानगर अपने दोस्त से मिलने आई युवती को दोस्त झांसा देकर एकांत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे महेवागंज में छोड़ कर भाग निकला। युवती महेवागंज पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस को आप बीती बताई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती इंस्टाग्राम के जरिए लखीमपुर शहर के एक युवक के संपर्क में आई। दोनों में बातें होने लगी। बुधवार को युवक ने युवती को मिलने के लिए शारदानगर बुलाया। वादे के अनुसार दोनों महेवागंज में मिले। युवक युवती को लेकर बाइक से शारदा नगर चला गया। युवक के साथ उसका एक दोस्त भी था। युवती ने बताया कि युवक ने शारदा नगर में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक उसको लेकर फिर महेवागंज आया। यहां उसे छोड़कर चला गया।

युवती किसी तरह महेवागंज चौकी पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस उसे लेकर कोतवाली सदर आई। यहां महिला सिपाहियों ने लड़की से घटनाक्रम की जानकारी ली। लड़की पूरी घटना तो बता रही है, लेकिन उसे लड़के का नाम और पता नहीं मालूम है। उसने लड़के का एक मोबाइल नम्बर पुलिस को दिया है। पुलिस नम्बर के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है। सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता थाने पहुंची है। जो घटना वह बता रही है। उसी के आधार केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story