- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur: धर्म...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur: धर्म परिवर्तन मामले में चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Tara Tandi
14 May 2025 6:31 PM IST

x
paliakalan पलियाकलां । थारू जनजाति के लोगों का धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बनाने के मामले में पुलिस ने मिशनरी से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चंदनचौकी कोतवाली पुलिस ने सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
चंदन चौकी कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग अनपढ़ थारू जनजाति के लोगों को गरीबी दूर करने, बीमार लोगों को स्वस्थ करने एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की बाधाएं दूर करने के अलावा आर्थिक लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने में लगे हैं। इस पर उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव एवं जितेंद्र सिंह को निगरानी में लगाया गया।
लोगों से पूछताछ करने पर मिशनरी से जुड़े नेकीराम पुत्र बाबूराम, रामकिशोर पुत्र मेघनाथ निवासी गांव नझोटा थाना गौरीफंटा, धर्मवीर सिंह राना पुत्र फट्टू निवासी गांव बिरिया खेड़ा थाना गौरीफंटा, शेर सिंह राना पुत्र बदलू राम निवासी गांव पोया थाना चंदन चौकी को धर्म परिवर्तन कराने वाले कुछ फार्म सहित अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।
TagsLakhimpur धर्म परिवर्तन मामलेचार गिरफ्तारभेजे गए जेलLakhimpur religious conversion casefour arrestedsent to jailजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





