- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur: सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur: सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत, पिकअप चालक पर FIR
Tara Tandi
16 May 2025 4:05 PM IST

x
Lakhimpur लखीमपुर : अलीगंज से बिजुआ रोड पर सब्जी भरी पिकअप की चपेट में आकर ई रिक्शा चालक की मौके पर मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मृतक के भाई दिनेश कुमार निवासी रसूलपनाह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई उमेश कुमार (42) पुत्र भग्गालाल बुधवार सुबह ई रिक्शा पर गोपालापुर से शटरिंग लादकर भैंठिया दुकान पर पहुंचाने जा रहा था।
तभी गोला से सब्जी लादकर बस्तौला जा रही पिकअप संख्या यूपी 31 टी/8261 के चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ई रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी,
जिससे ई रिक्शा चालक उमेश के सिर में अधिक चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
TagsLakhimpur सड़क हादसेई-रिक्शा चालक मौतपिकअप चालक FIRLakhimpur road accidente-rickshaw driver deathpickup driver FIRजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





