- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur: बोलेरो की...

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर रविवार की सुबह थाना खमरिया क्षेत्र में ऐरा पुल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक और उस पर सवार रेहरिया के ग्राम प्रधान बबलू उछलकर हाईवे के नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना खमरिया क्षेत्र के गांव रेहरिया निवासी ग्राम प्रधान बबलू (30) पुत्र मोहम्मद हुसैन बाइक से कहीं जा रहे थे। ऐरा पुल के निकट बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि वह बाइक समेत हाईवे से करीब 40 फुट नीचे बाइक समेत जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और उसमें सवार लोग बोलेरो मौके पर छोड़कर भाग निकला।
सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम प्रधान की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में बबलू की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।
TagsLakhimpur बोलेरो टक्करबाइक सवार मौतLakhimpur Bolero collisionbike rider deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





