- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- lakhimpur : पत्नी से...
उत्तर प्रदेश
lakhimpur : पत्नी से विवाद के बाद पति ने सास-ससुर पर किया चाकू से हमला
Tara Tandi
14 April 2025 6:55 PM IST

x
lakhimpur kheri लखीमपुर खीरी : शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी में ससुराल आए पीलीभीत के युवक ने अपने ससुर के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पति को बचाने पहुंची सास पर भी वार किया। चाकू हाथ में लगने से वह भी घायल हो गई। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने ससुर की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी पूजा चौरसिया पुत्री रामप्रकाश चौरसिया ने बताया कि उसकी बड़ी बहन मीना की शादी वर्ष 2011 में पीलीभीत शहर निवासी रवि कुमार से हुई थी। दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया था। इस पर बड़ी बहन वापस मायके आ गई थी। 24 मई 2024 को बड़ी बहन ने पीलीभीत के मोहल्ला देशनगर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र भागीरथ मौर्य से शादी की और साथ में रहने लगी। कुछ दिनों तक दोनों के बीच संबंध काफी मधुर रहे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव बढ़ता गया।
आपसी विवाद अधिक बढ़ने पर दो दिन पहले बड़ी बहन फिर वापस अपने मायके लखीमपुर आ गई। पीछे से प्रमोद मौर्य भी आ गया। बड़ी बहन के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। रविवार की शाम माता-पिता ने प्रमोद मौर्य को समझा बुझाकर अपने घर वापस जाने के लिए कहा। इस पर प्रमोद मौर्य भड़क गया और जान से मारने की नियत से पिता राम प्रकाश चौरसिया के पेट पर चाकू मार दिया, जिससे उसके पिता खून से लथपथ होकर गिर गए। शोर सुनकर मां दौड़ कर आई तो आरोपी ने उनके बांये हाथ पर चाकू से वार कर दिया।
इससे उनके हाथ में गहरा जख्म हो गया। जबरन उसकी बड़ी बहन को लेकर प्रमोद मौर्य चला गया। परिवार वाले घायल माता-पिता को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसके पिता को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
Tagslakhimpur पत्नी विवाद पति सास-ससुरचाकू से हमलाlakhimpur wife dispute husband mother in law father in lawknife attackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





