उत्तर प्रदेश

Lakhimpu: ओवरटेक कर ट्रैक्टर चालक को कार सवारों ने धारदार हथियार से पीटा

Bharti Sahu 2
24 Jun 2024 12:18 PM IST
Lakhimpu: ओवरटेक कर ट्रैक्टर चालक को कार सवारों ने  धारदार हथियार से  पीटा
x
Lakhimpu लखीमपुर : चुनावी रंजिश के चलती कार सवारों ने कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र में ओवरटेक कर एक ट्रैक्टर रोक लिया और उसके चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। घटना रविवार की है खैरटिया में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से रुपए निकलवाने अपना ट्रैक्टर लेकर गया था।आरोपी ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर के सामने कार लगा दी| और गाली गलौज करने लगे गालियां देने का विरोध किया तो लात-घूसों व लाठी-डण्डों से मारा-पीटा, धारदार हथियार से भी मारा जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल ने सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है आरोपियों के खिलाफ, बलवा मारपीट आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Next Story